• भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
    उत्खनन शाखा - १, नागपुर

    संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
    राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत के पुरातत्वीय अनुसंधान तथा
    संरक्षण हेतु एक प्रमुख संगठन है।

    अधिक जानकारी
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
    उत्खनन शाखा - १, नागपुर

    अधिक जानकारी
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन शाखा-१ नागपुर

    संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत के पुरातत्वीय अनुसंधान तथा संरक्षण हेतु एक प्रमुख संगठन है।

    अधिक जानकारी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, उत्खनन शाखा-१, नागपुर के बारे में

संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत के पुरातत्वीय अनुसंधान तथा संरक्षण हेतु एक प्रमुख संगठन है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का मुख्य कार्य राष्ट्रीय महत्त्व के स्मारकों, पुरास्थलों व अवशेषों की देखभाल करना है। इसके अतिरिक्त यह प्राचीन स्मारक एवं पुरास्थल व अवशेष अधिनियम, (AMASR) १९५८ के अन्तर्गत सभी प्रकार पुरातत्वीय कार्यों का संचालन करता है। यह पुरावशेष एवं बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम, १९७२ को भी संचालित करता है।

हाल की गतिविधि

हमारे हाल के उत्खनन

रिथि रंजना २१°२४'१२९'' उत्तर ७९°००'०९३''पूर्व यह जगह गुमगांव के मैगनीज खदानों में खुदाई क्षेत्र में पाई गई। यह स्थान खापा के नजदीक तहसील सावनेर जिला नागपुर में हैं नागपुर से ३७ किलोमीटर उत्तर में स्थित है। गुमगांव के दक्षिण में कलमेश्वर तहसील, पूर्व में पारशिवनी तहसील, उत्तर में सौंसर तहसील, और दक्षिण में नागपुर तहसील है। वैनगंगा नदी की एक सहायक नदी कन्हान जिसके पानी के बहाव द्वारा बिछाई गई रेत पर दाहिने किनारे पर यह स्थित है।